Raksha Bandhan 2022: कब है रक्षाबंधन? 11 या 12 अगस्त को लेकर असमंजस, यहां पढ़ें राखी बांधने की सही तारीख व शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2022: कब है रक्षाबंधन? 11 या 12 अगस्त को लेकर असमंजस, यहां पढ़ें राखी बांधने की सही तारीख व शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2022 Date: लखनऊ, जेएनएन। भाई-बहन का त्यौहार आने वाला है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) मनाने की परंपरा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं। हालांकि इस बार भी रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है कि यह त्यौहार किस तारीख को मनाया जाएगा। कुछ लोग 11 अगस्त, 2022 को रक्षाबंधन बता रहे हैं तो कुछ 12 अगस्त को त्योहार होने का दावा कर रहे हैं। आइए आपको रक्षाबंधन की सही तारीख, भद्रा का साया और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से बताते हैं
रक्षा बंधन गुरुवार व शुक्रवार को : लखनऊ शक्ति ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य पण्डित शक्ति धर त्रिपाठी के अनुसार श्रावण महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार 11 अगस्त, 2022 की शाम से आरम्भ होकर शुक्रवार 12 अगस्त, 2022 को सुबह तक चलेगा। बहनें पूर्णिमा तिथि में ही अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurt) : गुरुवार 11 अगस्त, 2022 को सुबह 09:35 बजे से पूर्णिमा आरम्भ हो रही है किन्तु भद्रा से युक्त है। ज्योतिष के सिद्धांत 'शुभकरं पुच्छं एवम् वासरे शुभकारी रात्रौ' के अनुसार गुरुवार को शाम 05:40 के बाद रखी बांधने का शुभ योग बनेगा। 12 अगस्त, 2022 को भद्रा नहीं है किंतु पूर्णिमा तिथि सुबह 07:16 बजे तक ही है। अतः इस दिन भी रक्षाबंन मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन पर भद्रा का साया (Raksha Bandhan 2022 Bhadra Ka Saaya) : ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साय है। 11 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन शाम 05:40 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा अन्य कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य भद्रा में करना वर्जित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.